परिवार ने इज्जत बचाने के लिए की अपने बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर। ग्वालियर जिले के आंतरी थाना क्षेत्र में करीब सवा महीने पहले मिली अज्ञात युवक की लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक युवक उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर का रहने वाला था। उसका अपनी पड़ोसी नेहा यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते यह लोग 31 जुलाई को घर से भाग गए थे।

लड़की नाबालिग बताई गई है। जबकि युवक बालिग था। दोनों को उनके परिवार के लोगों ने दिल्ली में ढूंढ निकाला था और जीप में डालकर दोनों को मध्यप्रदेश के भिंड जिले मे लेकर पहुंचे थे। यहां से वो ग्वालियर आए उन्होंने झांसी हाईवे पर आतरी थाना क्षेत्र में युवक उत्तम यादव को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया इतना ही नहीं उसके गुप्तांग में चाकू मारकर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त भी किया गया था। इस युवक की लाश 5 अगस्त को मिली थी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। लेकिन युवक के बारे में कोई खुलासा नहीं हो पा रहा था।

इस बीच उत्तम सिंह के पिता सुघर सिंह अपने बेटे की गुमशुदगी 10 अगस्त को सिरसागंज मे  दर्ज कराई थी। उधर राजस्थान के धौलपुर में भी एक लड़की की लाश पुलिस ने बरामद की थी,  उसे भी गला घोट कर पीली प्लास्टिक की रस्सी से मारा गया था। हम उम्र होने के कारण पुलिस को दोनों हत्याओं के बीच किसी कनेक्शन का अंदेशा था। पुलिस ने जब लड़की के घरवालों के मोबाइल की फोन लोकेशन तलाश की तो पता चला कि यह लोग पहले दिल्ली फिर मध्य प्रदेश के भिंड ग्वालियर और धौलपुर भी गए थे। इसी आधार पर पुलिस ने लड़की के पिता देवी राम, चाचा शेर राम और दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इन्होंने अपने हत्या का अपराध कबूल कर लिया। यूपी पुलिस में आरोपियों के साथ उत्तम यादव की लाश मिलने के घटनास्थल का निरीक्षण किया। उत्तम और नेहा एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे, लेकिन वे घरवालों को नहीं मना सके थे। इसीलिए उनके घरवाले सामाजिक बुराई से बचने के लिए ऑनर किलिंग करने पर आमादा हो गए। इससे पहले लड़की के घरवालों ने पुलिस को चकमा देने के लिए उन्हें यमुना नदी में मारकर फेंकने का बताया था लेकिन 2 दिन तलाशने के बाद पुलिस को वहां कुछ भी नहीं मिला था।

Posted On:Thursday, September 16, 2021


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.